सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   anguish smart meters

Bilaspur News: शाहतलाई में स्मार्ट मीटरों के विरोध में उपभोक्ताओं ने की नारेबाजी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
anguish smart meters
विज्ञापन
बोले, स्मार्ट मीटरों के नाम पर लोगों को ठग रहा बोर्ड
Trending Videos

कई लोगों ने बोर्ड के जागरूकता शिविर का किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। स्मार्ट मीटरों को लेकर विद्युत उपमंडल तलाई ने जागरूकता शिविर का आयोजन बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई के लंगर हाल में किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप था कि बोर्ड स्मार्ट मीटरों के नाम पर उन्हें ठग रहा है। कुछ लोग तो जागरूकता शिविर में प्रवेश करने के बजाय बाहर से ही लौट गए।

विद्युत उपमंडल तलाई के सहायक अभियंता रमेश चंद बधान की अध्यक्षता में आयोजित जागरूकता शिविर में हमीरपुर से आए एस भारद्वाज ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटरों के फायदे बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जोन में इनकी स्थापना शुरू कर दी है। कहा कि स्मार्ट मीटर अधिक स्मार्ट, कुशल और पर्यावरण के अनुकूल हैं। ये वास्तविक समय में ऊर्जा की निगरानी करेंगे, सटीक मीटरिंग और प्रीपेड बिलिंग की सुविधा देंगे। इसके अलावा उपभोक्ता मोबाइल एप के माध्यम से अपनी खपत ट्रैक कर सकते हैं और विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर मैनुअल रीडिंग की जरूरत को खत्म करेंगे और बिलिंग में गलती की संभावना बहुत कम करेंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर बिजली कटौती और बहाली की सूचनाएं भी मोबाइल एप पर देंगे। यदि उपभोक्ताओं के पास छत पर सोलर पैनल हैं, तो ये मीटर नेट मीटर के रूप में भी काम करेंगे, जिससे अतिरिक्त मीटर की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed