{"_id":"699475f80089ff18eb08189a","slug":"inspection-of-market-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-154202-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एसडीएम ने दो दिन में अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एसडीएम ने दो दिन में अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं बाजार का किया निरीक्षण, अतिक्रमण न हटाने पर होगी सख्त कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने बरठीं बाजार में पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया। बरठीं बाजार में अतिक्रमण को लेकर उन्होंने कड़ा संज्ञान लेते हुए दुकानदारों से आग्रह किया कि वे सड़क से अतिक्रमण हटाएं, ताकि राहगीरों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर 10-10 फीट तक सामान सजा रखा है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों से भी वाहन लाइन के अंदर ही खड़े करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण दुर्घटना होने का भी अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बीच बाजार में सड़क में लगाई गई रेहड़ी-फड़ियां हटाने और दो दिनों के भीतर सामान हटाने के सख्त आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सभी को दो दिन का समय दे दिया गया है। इसके बाद कानून का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा, थाना प्रभारी शाहतलाई अनूप कुमार, कनिष्ठ अभियंता राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos