{"_id":"6a4aa27a540ee5c7d40916e2","slug":"apply-for-entry-and-re-registration-at-the-revolving-ignus-center-by-july-15-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-163111-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं इग्नू केंद्र में प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं इग्नू केंद्र में प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ओडीएल, ऑनलाइन मोड में ले सकते हैं दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र 1174, स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज घुमारवीं में जुलाई 2026 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न शैक्षणिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। इग्नू समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह कपिल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जुलाई सत्र के लिए यूजी, पीजी, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) और ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। दाखिले के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने घर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों, गृहिणियों, व्यवसायियों और उन युवाओं के लिए लाभकारी हैं, जो नियमित शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई नहीं कर पाते। इच्छुक अभ्यर्थी अपने घर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इग्नू समन्वयक ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वह केवल अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी का उपयोग करके ही पोर्टल पर लॉगिन करें। अभ्यर्थी के दस्तावेज स्पष्ट और वैध होने चाहिए। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी या अन्य असुविधा से बचा जा सके। प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रमों के चयन, दस्तावेजों और अन्य आवश्यक जानकारियों के संबंध में विद्यार्थी अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।