{"_id":"6a4b53a256ac5485e003378f","slug":"video-hp-shiva-project-lanjhta-litchi-farming-bilaspur-2026-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: एचपी शिवा परियोजना से बदली लंझता की तस्वीर, लीची की खेती से किसानों को नई उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: एचपी शिवा परियोजना से बदली लंझता की तस्वीर, लीची की खेती से किसानों को नई उम्मीद
बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत लंझता में एचपी शिवा परियोजना किसानों के लिए नई संभावनाएं लेकर आई है। परियोजना के तहत लीची की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा मिलने से ग्रामीणों को भविष्य में बेहतर आय की उम्मीद जगी है। कई बागों में अब पौधों पर फल आना भी शुरू हो गया है।
वर्ष 2019-20 में शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 13.5 हेक्टेयर क्षेत्र में 54 किसानों ने 10 हजार से अधिक लीची के पौधे लगाए हैं। शुरुआती चरण में 500 पौधों का रोपण किया गया था, जबकि बाद के वर्षों में इस अभियान का विस्तार करते हुए 9,505 अतिरिक्त पौधे लगाए गए।
परियोजना के अंतर्गत किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक लाख लीटर क्षमता का जल भंडारण टैंक और 20-20 हजार लीटर क्षमता के सात अन्य टैंक बनाए गए हैं। इसके साथ ही बागवानी विभाग किसानों को समय-समय पर वैज्ञानिक खेती, पौधों की देखभाल और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रहा है।
परियोजना से जुड़े किसान प्रकाश चंद और लता देवी का कहना है कि पौधों पर अच्छी गुणवत्ता के फल आने लगे हैं। उनका मानना है कि जैसे-जैसे बाग पूरी तरह तैयार होंगे, उत्पादन बढ़ेगा और इससे उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उत्पादन अपेक्षा से कम रहा, लेकिन भविष्य को लेकर वे आशावान हैं।
उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि एचपी शिवा परियोजना आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाओं और किसानों की मेहनत के समन्वय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का काम कर रही है। उन्होंने किसानों से बागवानी आधारित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।