सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Association welcomes Home Guard Volunteer Management System

Bilaspur News: होम गार्ड वालंटियर मैनेजमेंट सिस्टम का एसोसिएशन ने किया स्वागत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Association welcomes Home Guard Volunteer Management System
होम गार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनसा राम डिजिटल प्रणाली के स्वागत की जानकारी देते - फोटो : 1
विज्ञापन
365 दिन नियमित रोजगार और ईपीएफ की भी उठाई मांग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। होम गार्ड्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने राज्य सरकार की ओर से शुरू किए गए होम गार्ड वालंटियर मैनेजमेंट सिस्टम का पुरजोर स्वागत किया है। एसोसिएशन का मानना है कि इस डिजिटल पहल से लंबे समय से चली आ रही असमान ड्यूटी वितरण की समस्या का समाधान होगा एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह चौहड़िया ने कहा कि ड्यूटी, ट्रेनिंग, छुट्टी और तैनाती जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना एक सकारात्मक कदम है। इससे विभाग में पारदर्शिता बढ़ेगी और स्वयंसेवकों का विश्वास सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रणाली को पूरे प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है, तो प्रशिक्षित होम गार्ड जवानों की सेवाओं का सही उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डीजी होम गार्ड्स और विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। एसोसिएशन ने सरकार के समक्ष अपनी पुरानी मांगें भी दोहराई हैं। पदाधिकारियों ने मांग की है कि सरकार शीघ्र ही एक स्पष्ट नीति बनाकर जवानों के लिए साल के 365 दिन नियमित ड्यूटी की व्यवस्था, ईपीएफ के साथ अन्य भत्तों को प्रभावी रूप से लागू करें।एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार अभय कांत मिश्रा, प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह चौहड़िया और सोलन के जिलाध्यक्ष मनसा राम ने संयुक्त बयान में कहा कि यह डिजिटल पहल प्रशासनिक पारदर्शिता को तो बढ़ाएगी ही, साथ ही भविष्य में सरकार के नीतिगत निर्णयों को अधिक तार्किक और डाटा-आधारित बनाने में भी मददगार साबित होगी। एसोसिएशन ने सभी होमगार्ड स्वयंसेवकों से अपील की है कि वे इस नई प्रणाली को सफल बनाने के लिए विभाग का पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed