{"_id":"69d649e835c5b23b09017c9e","slug":"evaluation-of-class-10th-and-12th-board-exams-begins-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-157601-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में 10वीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में 10वीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर, पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श स्कूल घुमारवीं बनाए गए केंद्र
170 शिक्षक कर रहे मूल्यांकन केंद्रों में कॉपी जांचने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। मूल्यांकन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं।
बोर्ड की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर और शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय स्कूल घुमारवीं को केंद्र बनाया गया है। इन स्कूलों में करीब 170 शिक्षक कॉपी चेकिंग का कार्य कर रहे हैं। यह कार्य बोर्ड की ओर से गठित की गई टीम की निगरानी में हो रहा है। कॉपी सीसीटीवी की निगरानी में चेक किए जा रहे हैं। यह कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 10वीं कक्षा के अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, संस्कृत और 12वीं कक्षा के अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, अकाउंट, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान के पेपर चेक होंगे। दूसरे चरण में शेष पेपरों का मूल्यांकन किया जाएगा। दूसरा चरण 16 अप्रैल से शुरू होगा।
Trending Videos