{"_id":"69d658a4d896dc7383085aa7","slug":"meenakshi-got-first-place-in-the-speech-competition-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-157595-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जाडू गुलजार में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
स्वस्थ जीवनशैली, एचपीवी टीकाकरण अभियान पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता की ओर से ग्राम पंचायत जाडू गुलजार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान कमलदेव ने की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी और भाषण प्रतियोगिता कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने पहला और प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में पल्लवी प्रथम, रिंपी दूसरा और फूला देवी तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पहली बार वर्ष 1950 में मनाया गया था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केवल बीमारी का अभाव नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते तनाव और जिम्मेदारियों के कारण लोग स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे विभिन्न बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इस वर्ष का थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुट विज्ञान के साथ खड़े रहें है, जिसका उद्देश्य मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य को जोड़ते हुए बेहतर स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण करना है। वहीं स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि 14-15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण अवश्य करवाएं। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2026 में चल रहे 100 दिवसीय अभियान की जानकारी देते हुए लोगों से जांच कराने की अपील की गई। गया। इस अवसर पर सीएचओ हेमा देवी, आशा फैसिलिटेटर अंजना गौतम और अन्य आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Trending Videos