सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News Man dies while sitting on bus seat Ghumarwin incident

Himachal News: बस में व्यक्ति की सीट पर बैठे-बैठे मौत, घुमारवीं की घटना, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 08 Mar 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक निजी बस में सवार व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

Bilaspur News Man dies while sitting on bus seat Ghumarwin incident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घुमारवीं बस स्टैंड में रविवार को एक निजी बस में सवार व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। बस के घुमारवीं पहुंचने पर परिचालक ने यात्री को आवाज लगाकर जगाने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। एंबुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजीव कुमार (40) निवासी गांव दमेहड़ा, डाकघर लौहट, उप तहसील भराड़ी का रहने वाला था।

Trending Videos


संजीव कुमार उखली से एक निजी बस में सवार हुआ और डंगार तक का टिकट लिया था। वह अपनी सीट पर बैठा रहा और किसी को भी उसकी तबीयत बिगड़ने का अंदेशा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जब बस घुमारवीं के पास पहुंची तो परिचालक को ध्यान आया कि जिस यात्री को डंगार में उतरना था, वह अभी भी अपनी सीट पर बैठा हुआ है। बस के घुमारवीं पहुंचने के बाद परिचालक ने उसे आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पठानकोट जा रही निजी बस में मंडी के यात्री की मौत
मंडी से पठानकोट रूट पर जा रही एक निजी बस में रविवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।  50 वर्षीय नरेश कुमार मंडी के बल्ह के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार मंडी में बस पर सवार हुए थे। जब बस कांगड़ा पहुंची तो साथ में बैठे यात्रियों ने उन्हें अचेत अवस्था में पाया। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed