सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP's foundation day celebrated with great pomp

Bilaspur News: भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP's foundation day celebrated with great pomp
विज्ञापन
गेहड़वीं (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को झंडूता के सेरवा बूथ पर उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेरवा बूथ के अंतर्गत आने वाले पांच वार्डों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्षा कमलेश नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का यह 47वां स्थापना दिवस है। उन्होंने बताया कि पिछले 46 वर्ष से कार्यकर्ताओं की सतत मेहनत, पार्टी के प्रति समर्पण और सत्यनिष्ठा के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही भारतीय संस्कृति और संस्कारों की संरक्षक व संवर्धक रही है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करती आई है।
Trending Videos

कार्यक्रम में पूर्व बूथ अध्यक्ष पवन कुमार नड्डा, प्रीतम शुक्ला, प्रकाश चंद धीमान, बलिराम नड्डा, रोशनलाल, आचार्य सुभाष शर्मा, अनिल नड्डा, केवल कृष्ण शर्मा, विनोद चंदेल, अमरनाथ शास्त्री, ओंकार शर्मा, कालिदास, अनुराधा देवी सहित समृद्ध, सक्षम और सार्थक जैसे अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article