फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bulls being released into Kallar forest, villagers angry

Bilaspur News: कल्लर के जंगल में छोड़े जा रहे बैल, ग्रामीणों में रोष

Wed, 29 Jul 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bulls being released into Kallar forest, villagers angry
ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा के गांव कल्लर छोड़े गए लावारिस पशु। स्रोत: जागरूक पाठक
कल्लर के जंगल में छोड़े जा रहे बैल, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं की कोटलू ब्राह्मणा पंचायत के कल्लर क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या फिर गंभीर हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कुछ लोगों ने चार बैलों को जंगल में छोड़ दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं को इस तरह जंगल में छोड़ना न केवल पशु क्रूरता है, बल्कि इससे किसानों और आम लोगों की परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। जंगल में छोड़े गए पशु भोजन और पानी की तलाश में खेतों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच जाते हैं, जिससे फसलों को नुकसान होता है। वहीं, सड़कों पर अचानक पशुओं के आ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

नवदीप, राजन, अमन, बुद्धि सिंह, कमल, प्रकाश, देवीराम सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते ऐसे लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग, ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन से जंगल में पशु छोड़ने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed