{"_id":"6a1c28486cd1e824960be1b5","slug":"cadets-trained-in-military-discipline-and-leadership-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-160801-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, नेतृत्व का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कैडेट्स को सैन्य अनुशासन, नेतृत्व का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घुमारवीं में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर जारी
शिविर में 20 स्कूलों के 519 कैडेट्स ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण और व्यायाम से हुई।
सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक कैडेट्स ने पीटी सत्र में भाग लिया। उनमें शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन की भावना का विकास हुआ। कैंप कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कैडेट्स को एनसीसी के उद्देश्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, समय प्रबंधन और राष्ट्र सेवा के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और चरित्र विकास का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कैडेट्स को शिविर की गतिविधियों में पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान प्राप्त प्रशिक्षण भविष्य में कैडेट्स को बेहतर नागरिक और जिम्मेदार नेता बनने में सहायता करेगा। दिनभर कैडेट्स ने परेड प्रशिक्षण, विभिन्न विषयों पर कक्षाओं और अन्य प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। वहीं, शाम के समय खेलकूद गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों के माध्यम से कैडेट्स में टीम भावना, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया गया। शिविर में 20 स्कूलों के 519 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं, जिन्हें एएनओ एवं पीआई स्टाफ के मार्गदर्शन में विभिन्न सैन्य और व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos