सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Give us roads, take our votes: The people of Bhadoli Khurd raised their demands.

सड़क दो, वोट लो : भडोली खुर्द के लोगों ने उठाई मांग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Give us roads, take our votes: The people of Bhadoli Khurd raised their demands.
विज्ञापन
विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
Trending Videos

पंचायती चुनाव में भी नहीं डाले वोट

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के कोटधार की भडोली कला पंचायत के वार्ड नंबर-1 भडोली खुर्द को जाने वाले सड़क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। शनिवार को हुई बारिश के बाद सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। जगह-जगह कीचड़, गड्ढों और उखड़े मार्ग के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुनील कुमार ने बताया कि गांव को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से खस्ताहाल है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण पहले पंचायत चुनाव का बहिष्कार भी कर चुके हैं। इसके बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेता सड़क निर्माण के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही उन्हें भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। कई बार मरीजों को ट्रैक्टर अथवा पालकी के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि गर्भवती महिला की डिलीवरी तक ट्रैक्टर में करवानी पड़ी थी, जो क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था को उजागर करती है। ग्रामीण कश्मीर सिंह ने कहा कि स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इस सड़क पर सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क की दयनीय स्थिति से ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब उनका नारा रोड दो, वोट लो बन चुका है। यदि भडोली खुर्द सड़क को जल्द पक्का नहीं किया तो वे विधानसभा और लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed