फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Campus interview at Santoshi Private ITI, Ghumarwin on the 18th.

Bilaspur News: संतोषी प्राइवेट आईटीआई घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू 18 को

Wed, 15 Jul 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Campus interview at Santoshi Private ITI, Ghumarwin on the 18th.
बिलासपुर। संतोषी प्राइवेट आईटीआई दकड़ी चौक घुमारवीं के छात्रों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। मारुति सुजुकी मोटर्स कंपनी की ओर से 18 जुलाई को सुबह 10 बजे संस्थान में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू में लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

संस्थान के प्रबंध निदेशक अतुल शर्मा ने बताया कि कंपनी इस भर्ती में इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, फिटर और वेल्डर ट्रेड के छात्रों का चयन करेगी। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 26 साल तक होनी चाहिए। अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास या अंतिम वर्ष होना चाहिए।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को 28,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ में कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। प्राचार्य ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि मारुति सुजुकी जैसी देश की प्रतिष्ठित कंपनी का कैंपस में आना हमारे छात्रों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी पात्र छात्रों से इस अवसर का लाभ उठाने और समय पर उपस्थित होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी बायोडाटा की दो प्रतियां, दसवीं और आईटीआई की मार्कशीट, प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो, पेन और नोटबुक सहित अन्य दस्तावेज जरूर साथ लाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed