{"_id":"6a568491984b39377b09c497","slug":"hrtc-bus-service-suspended-on-jhandutta-naharl-route-villagers-forced-to-walk-eight-kilometers-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163655-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता-नाहरल मार्ग पर एचआरटीसी बस सेवा बंद, आठ किमी पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता-नाहरल मार्ग पर एचआरटीसी बस सेवा बंद, आठ किमी पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की बढ़ी परेशानी, बस सेवा जल्द बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के झंडूता-नाहरल मार्ग पर सरकारी बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बसों का संचालन बंद होने के कारण ग्रामीणों को झंडूता बाजार तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन करीब आठ किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और श्रम दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं, जबकि दैनिक कार्यों के लिए भी उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
बस सेवा बंद होने का सबसे अधिक असर विद्यार्थियों पर पड़ा है। कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को रोजाना पैदल झंडूता पहुंचना पड़ता है। लंबे पैदल सफर के कारण उन्हें समय पर संस्थानों तक पहुंचने में कठिनाई होती है। वहीं नौकरीपेशा, व्यापारियों और अन्य कामकाजी लोगों को भी आवागमन के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोहल पंचायत के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मार्ग पर सरकारी बस सेवा पूरी तरह बंद है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि बस सेवा बहाल होना बेहद जरूरी है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और उनकी दैनिक आवाजाही सामान्य हो सके।
जल्द बहाल की जाए बस सेवा : राजकुमार
रोहल पंचायत के उप प्रधान राजकुमार ने बताया कि पहले नाहरल-बिलासपुर बस नियमित रूप से चलती थी, लेकिन अब उसका संचालन भी बंद हो चुका है। इसके अलावा इस मार्ग पर चलने वाली अन्य सरकारी बसें भी नहीं चल रही हैं। उन्होंने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की कि जनहित को देखते हुए झंडूता-नाहरल मार्ग पर सभी बस सेवाएं जल्द से जल्द बहाल की जाएं, ताकि विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम लोगों को राहत मिल सके।