फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Information about welfare schemes was disseminated through folk songs and street plays.

Bilaspur News: लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों से दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Wed, 15 Jul 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Information about welfare schemes was disseminated through folk songs and street plays.
बल्हसीणा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ
बड़गांव और बल्हसीणा पंचायत में कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश सरकार की अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अभियान के तहत झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़गांव और बल्हसीणा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों की अध्यक्षता संबंधित पंचायत प्रधानों ने की। विभाग से अनुमोदित मां वैष्णो सांस्कृतिक दल बरठीं ने प्रधान रमा शर्मा के नेतृत्व में लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को शिक्षा, रोजगार, गृह अनुदान, स्वास्थ्य योजनाओं, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण तथा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम की योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के 18 से 55 वर्ष आयु के ऐसे पात्र लोगों, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है, को स्वरोजगार के लिए 50 हजार से 1.40 लाख रुपये तक का ऋण 6.50 प्रतिशत ब्याज दर पर तथा 50 लाख रुपये तक का ऋण 8 प्रतिशत ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बडगांव के प्रधान मंगल ठाकुर, उप प्रधान ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान शांति देवी, महिला मंडल प्रधान रजनी देवी, वार्ड सदस्य कमलेश कुमारी और राम लाल सहित ग्राम पंचायत बल्हसीणा की प्रधान रजनी देवी और अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed