फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Capacity Building Training Program Launched at Shiva International School

Bilaspur News: शिवा इंटरनेशनल स्कूल में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Sat, 11 Jul 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Capacity Building Training Program Launched at Shiva International School
डायरी की खबर का फोटोपंजगाईं पंचायत में आयोजित समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जा
शिवा इंटरनेशनल स्कूल में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
विज्ञापन


बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में सीबीएसई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पंचकूला के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न सीबीएसई स्कूलों से आए जीव विज्ञान विषय के शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को दक्षता आधारित शिक्षण, अनुभवात्मक अधिगम, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और प्रभावी मूल्यांकन तकनीकों से अवगत कराना है। कार्यक्रम का संचालन सीबीएसई रिसोर्स पर्सन डॉ. शिल्पा गोयल और तनु राणा की ओर से किया जा रहा है। दोनों विशेषज्ञों ने जीव विज्ञान विषय के प्रभावी अध्यापन, अधिगम परिणामों, गतिविधि-आधारित शिक्षण, केस स्टडी और समूह चर्चाओं के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। संवाद

चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आईटीआई बरठीं का किया औद्योगिक भ्रमण

बिलासपुर। चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बरठीं के विद्यार्थियों ने आईटीआई बरठीं का औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और उद्योगों में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीनों एवं कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान छात्रों ने आईटीआई के विभागों एवं कार्यशालाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों को विद्युत वायरिंग, मोटर वाइंडिंग, सुरक्षा उपकरणों, विभिन्न औजारों, मशीनों, धातु कार्य, कंप्यूटर हार्डवेयर के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने सॉफ्टवेयर एवं डाटा एंट्री का प्रैक्टिकल प्रदर्शन, छात्राओं ने सिलाई मशीनों एवं फैशन डिजाइनिंग से संबंधित कार्य देखे। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से छात्रों में तकनीकी विषयों के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें अपना कॅरियर चुनने में मदद मिलती है। इस अवसर पर संस्थान बरठीं के प्रधानाचार्य सचिन शर्मा और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन

पंजगाईं में 27 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

बिलासपुर। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए संचालित 600 से अधिक एक से श्रेष्ठ केंद्रों में वन महोत्सव पर पेंटिंग, योग और गणित प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए विभिन्न क्लस्टर बनाकर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर की ग्राम पंचायत पंजगाईं में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नौ केंद्रों द्रोबड, धारटटोह, सोलग, जुरासी, धौनकोठी, पंजगाईं, जमथल, बैरी, हरनोडा से आए लगभग 85 अभिभावकों और छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 27 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त परीक्षा नियंत्रक बेली राम शर्मा, पूर्व पंचायत प्रधान सुशील शर्मा, वैज्ञानिक पद पर कार्यरत निधीश गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



शिव शक्ति स्कूल कसारू में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बिलासपुर। शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में सीबीएसई के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण विषय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में वंदना गुलेरिया और रजनी कुमारी उपस्थित रहीं। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में पर्यावरणीय जागरूकता विकसित करना और उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना था। इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को पर्यावरण शिक्षा की नवीन शिक्षण विधियों, सतत विकास की अवधारणा, विद्यालय स्तर पर जल, ऊर्जा, जैव विविधता और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक उपायों की जानकारी प्रदान की गई, ताकि वह विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और व्यवहार विकसित कर सकें। संवाद

डीएवी स्कूल बिलासपुर में शिक्षकों को शिक्षा में एआई के उपयोग की दी जानकारी

बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में वास्तविक जीवन परिप्रेक्ष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने उपस्थित निर्णायक मंडल के सदस्य धीरेंद्र गुप्ता और अनूप शर्मा का हिमाचली टोपी एवं शॉल भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, समस्या-समाधान क्षमता, रचनात्मकता और नवाचार का विकास समय की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का प्रभावी अंग बनाकर विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करें। इस दौरान अन्य स्कूलों से पधारे विषय विशेषज्ञों के साथ-साथ डीएवी स्कूल बिलासपुर के शिक्षकों ने भी अपने-अपने विषयों में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और एआई के प्रभावी उपयोग पर प्रस्तुतीकरण दिए। संवाद

किसानों से वादाखिलाफी पर भाजपा किसान मोर्चा का सरकार पर हमला

बिलासपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजीव ठाकुर ने रविवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान झंडूता विधानसभा के शाहतलाई मंडल में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच पौधे लगाए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजीव ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों और बागवानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि गोबर और दूध खरीद, बागवानों को फसलों के दाम तय करने का अधिकार तथा कृषि सब्सिडी जैसे मुद्दों पर सरकार विफल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों से की गई गारंटियों को जल्द लागू नहीं किया गया तो भाजपा किसान मोर्चा ब्लॉक स्तर से सचिवालय घेराव तक उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान किसान मोर्चा अध्यक्ष मुख्तार पटियाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद


झंडूता को जल्द मिल सकता है राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल : सर्वजीत

बिलासपुर। झंडूता उपमंडल के अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने झंडूता में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से बड़े परिसर वाले सरकारी स्कूलों की रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सर्वजीत सिंह ने कहा कि स्कूल खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा 162 चिकित्सकों की नियुक्ति की भी सराहना करते हुए कहा कि झंडूता, बरठीं, भेड़ी और घुमारवीं में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं।

डायरी की खबर का फोटोपंजगाईं पंचायत में आयोजित समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जा

डायरी की खबर का फोटोपंजगाईं पंचायत में आयोजित समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जा

डायरी की खबर का फोटोपंजगाईं पंचायत में आयोजित समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जा

डायरी की खबर का फोटोपंजगाईं पंचायत में आयोजित समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जा

डायरी की खबर का फोटोपंजगाईं पंचायत में आयोजित समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जा

डायरी की खबर का फोटोपंजगाईं पंचायत में आयोजित समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जा

डायरी की खबर का फोटोपंजगाईं पंचायत में आयोजित समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जा

डायरी की खबर का फोटोपंजगाईं पंचायत में आयोजित समारोह में मेधावी को सम्मानित करते हुए। स्रोत: जा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed