{"_id":"6a527772d3271786b90b72ce","slug":"retired-municipal-employees-raise-their-voices-demanding-pensions-and-arrears-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-163487-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंशन और एरियर की मांग को लेकर निकाय सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंशन और एरियर की मांग को लेकर निकाय सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में बैठक कर सरकार से एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर स्थानीय निकाय सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की बैठक नगर परिषद के बैठक कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान किशोरी लाल ने की। इसमें संयुक्त संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चेत राम वर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव देवेश्वर गौतम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में दिवंगत आत्माओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अशोक शर्मा, रामपाल, हरि सिंह, राम प्रकाश परमार सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे। संघ के प्रदेश मुख्य संयोजक अशोक शर्मा ने नगर परिषद के सेवानिवृत्त एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाने का अनुरोध सरकार से किया। तलाई नगर परिषद से सेवानिवृत्त हरि सिंह ने शहरी निकाय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर का भुगतान तुरंत करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा के दौरान मृत हुए कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर सरकार तुरंत नौकरी दे। कर्मवीर ने सरकार से 65 से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर का भुगतान एकमुश्त करने की मांग की। इन मांगों पर सरकार को तत्काल ध्यान देना चाहिए। संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक चेत राम वर्मा ने बताया कि शहरी निकाय के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के माध्यम से प्रदेश सरकार के सामने उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समिति 14 सूत्री मांगों पर लगातार बैठकें कर रही है। इन मांगों की पूर्ति के लिए 173 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। वर्मा ने पेंशनभोगियों से संगठित होकर संघ से जुड़ने का आह्वान किया। इस बैठक में कृष्ण लाल चौधरी, जोगिंद्र सिंह, निक्का राम, सुरेश कुमार, दीप चंद, ओंकार चंदेल, रामपाल, शकुंतला वर्मा, रिखी राम सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। संघ ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित की।