{"_id":"6a52758483c09f4acb0d606e","slug":"nss-volunteers-honored-upon-returning-after-completing-employment-oriented-skill-training-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-163482-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रोजगार आधारित कौशल प्रशिक्षण लेकर लौटे एनएसएस स्वयंसेवी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रोजगार आधारित कौशल प्रशिक्षण लेकर लौटे एनएसएस स्वयंसेवी सम्मानित
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज के स्वयंसेवियों को युवा रोजगार-आधारित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने पर स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं कॉलेज के दो विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में चार दिवसीय प्रशिक्षण में लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के एनएसएस इकाई के दो स्वयंसेवियों ने राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, सेक्टर-12, चंडीगढ़ की ओर से आयोजित चार दिवसीय युवा रोजगार-आधारित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। इन दोनों स्वयंसेवियों में बीए तृतीय वर्ष की चांदनी और बीकॉम तृतीय वर्ष के विनय शामिल हैं। कॉलेज पहुंचने पर दोनों स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने दोनों स्वयंसेवियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि यह दोनों स्वयंसेवी अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं और उनसे प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में रोजगार-योग्यता और जीवनोपयोगी कौशल का विकास करना था। इस दौरान संवादात्मक सत्रों, समूह गतिविधियों, व्यावहारिक अभ्यासों और अनुभव आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को आधुनिक कार्यस्थल की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया।