सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural news bilaspur

Bilaspur News: मन की शुद्धि और मोक्ष का साधन है भागवत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural news bilaspur
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। गांव ओखू में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरा दिन कथा व्यास सुनील शर्मा ने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब हम इसे अपने व्यवहार में उतारते हैं। केवल कानों से कथा सुनने मात्र से काम नहीं चलेगा, बल्कि निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय और मंगलमय बनाना ही वास्तविक उद्देश्य है।
Trending Videos

श्रीमद्भागवत कथा मन का शुद्धिकरण करती है, जिससे सभी संशय दूर होते हैं और साधक को आत्मिक शांति व मुक्ति प्राप्त होती है। आज के युग में सद्गुरु की पहचान कर उनके बताए मार्ग का अनुकरण करना आवश्यक है। भागवत कथा एक कल्पवृक्ष के समान है, जो जन्म-जन्मांतर के विकारों को नष्ट कर प्राणी का लौकिक एवं आध्यात्मिक विकास करती है। जहां अन्य युगों में मोक्ष के लिए कठिन साधना करनी पड़ती थी, वहीं कलियुग में केवल कथा श्रवण मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार हो सकता है। भागवत पुराण की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि यह भक्ति योग का महाग्रंथ है, जिसमें श्रीकृष्ण को स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का स्वरूप है। कहा कि दुर्लभ मानव जीवन का लाभ तभी है जब हम इसे भगवान की शरण में समर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed