{"_id":"69d27215abd35591ce01c233","slug":"summer-festival-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157402-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली शोभायात्रा, घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ निकली शोभायात्रा, घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव शुरू
विज्ञापन
राज्यस्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव में खूंटी गाढ़कर शुभारंभ करते परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार।
विज्ञापन
परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने खूंटा गाढ़कर और बैल पूजन कर किया राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव का शुभारंभ
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेले का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक उल्लास और जन सहभागिता के साथ हुआ। मेले का शुभारंभ परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने खूंटा गाढ़कर और बैल पूजन कर किया। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्वतंत्रता सेनानी शैहज राम शर्मा और शंकर दास वर्मा ने विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम की शुरुआत घुमारवीं के ऐतिहासिक शिव मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा से हुई, जिसमें स्थानीय देव परंपराओं, आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। शोभायात्रा के मेला मैदान पहुंचने पर बैलों का पूजन और ध्वजारोहण कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान के सशक्त प्रतीक होते हैं, जो समाज को एकजुट रखने और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण के मूल्यों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यही गुण उन्हें राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत की जीवंत झलक होते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे तथा आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्रियां प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग ही वास्तविक सफलता की कुंजी है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश के अनेक युवाओं ने उद्यमिता को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किए हैं और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गुणवत्ता आधारित शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के समग्र विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से योग, खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शानवी ने सरस्वती वंदना पेश की, जबकि महिला मंडल कोठीपुरा ने लोक नृत्य से स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पारंपरिक कहलूरी लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं, वहीं मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने नागरिया नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि पांच दिन तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, एसडीएम गौरव चौधरी, तहसीलदार बबीता धीमान, बार एसोसिएशन अध्यक्ष लेख राम नड्डा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज, पूर्व पार्षद कपिल और सतीश सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Trending Videos