{"_id":"69d263cf604417a1b00a098f","slug":"investigation-in-accident-case-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157388-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ट्रैक्टर से गिरकर हुई थी युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ट्रैक्टर से गिरकर हुई थी युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुमराह करने वाली कहानी रचने पर ट्रैक्टर मालिक के बेटे समेत चार पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना के तहत सुंगल (पलैणी घाट) में युवक के मौत मामले में पुलिस ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। जिस घटना को पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के रूप में पेश किया जा रहा था, वह असल में एक सड़क हादसा निकला। पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में ट्रैक्टर मालिक के बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
तीन अप्रैल को बिहार निवासी ललटू कुमार (24) के साथियों ने पुलिस को बताया कि उसका शव उन्हें कुनाला में संदिग्ध हालात में मिला था। जब शव मिला तो उसके चेहरे पर चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला फॉरेंसिक यूनिट की टीम ने जब 4 अप्रैल को घटनास्थल का निरीक्षण किया, तो वहां सच्चाई कुछ और ही निकली। मौके पर न तो खून के निशान मिले और न ही सीसीटीवी फुटेज में मृतक या उसके साथियों की कोई आवाजाही पाई गई। इसी तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस की ओर से कड़ी पूछताछ में मृतक के साथियों ने स्वीकार किया कि पूरी कहानी मनगढ़ंत थी। उन्होंने असली घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वे सभी लेंटर का काम खत्म करने के बाद ट्रैक्टर में सवार होकर लौट रहे थे। सभी ने शराब का सेवन किया हुआ था। सुंगल (पलैणी घाट) के पास ट्रैक्टर की तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगड़ा और ललटू नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। शुरुआत में मृतक के साथियों ने दावा किया था कि ललटू रात को काम से घर नहीं लौटा और तलाश करने पर वह सड़क किनारे मुंह के बल गिरा हुआ मिला। उन्होंने यह भी कहा था कि उसे ठेकेदार के बेटे की गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। जांच में सामने आया कि यह पूरी कहानी ट्रैक्टर मालिक के बेटे के कहने पर रची गई थी ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। सच्चाई सामने आने के बाद थाना सदर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने, लोक सेवक को गलत सूचना देने, साक्ष्य मिटाना या झूठी जानकारी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसपी संदीप धवल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos