सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DAV Grioh team tops the Under-19 boys' category in the Kho-Kho competition.

Bilaspur News: खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-19 छात्र वर्ग में डीएवी ग्रियोह की टीम अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
DAV Grioh team tops the Under-19 boys' category in the Kho-Kho competition.
डीएवी स्कूल घुमारवीं में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं में डीएवी स्कूलों की क्लस्टर-2 की एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, बास्केटबाल और योगा प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इन खेलों में लगभग 400 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में भाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में डीएवी बिलासपुर, घुमारवीं, ग्रियोह, लझियानी, जोगिन्दर नगर, बरमाणा के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। खेलों का शुभारंभ डीएवी स्कूल परवाणू की प्रधानाचार्य डॉ. हरनीत सिंह ने किया। बास्केटबाल के अंडर-14 छात्रा वर्ग में डीएवी घुमारवीं की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल मैच जीता और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। बास्केटबाल के अंडर-19 वर्ग में डीएवी घुमारवीं की टीम ने जीत हासिल की। योगा के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 छात्रा वर्ग में भी डीएवी घुमारवीं की टीमों ने बाजी मारी। वहीं, अंडर-14 छात्र वर्ग में डीएवी ग्रियोह की टीम पहले स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-19 छात्र वर्ग में डीएवी ग्रियोह की टीम विजयी रही। अंडर-14 छात्रा वर्ग में डीएवी घुमारवीं की टीम ने जीत दर्ज की। खेलों में डीएवी जोगिन्दर नगर के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने पर्यवेक्षक के रूप में भूमिका निभाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय सह निदेशक एवं डीएवी ग्रियोह के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर, डीएवी स्कूल लझियानी के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, वेन्यू इंचार्ज विनोद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed