सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Despite the rain, the enthusiasm of the spectators remained intact.

Bilaspur News: बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह नहीं हुआ कम

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Despite the rain, the enthusiasm of the spectators remained intact.
ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं की दूसरी सांस्कृतिकम में  प्रसिद्ध पहाड़ी लोक गायक इशांत भारद्वाज  प्रस्त
विज्ञापन
इशांत भारद्वाज की प्रस्तुति ने बांधा समां
Trending Videos

ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों की गूंज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से प्रसिद्ध पहाड़ी लोक गायक इशांत भारद्वाज के नाम रही। कार्यक्रम में जैसे ही इशांत भारद्वाज मंच पर पहुंचे, उन्होंने अपनी मधुर आवाज और ऊर्जावान प्रस्तुति से पूरे माहौल को जीवंत कर दिया। बारिश के बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे देर रात तक डटे रहे।
इशांत भारद्वाज ने निकी जिनी गोजरी, बिंद्रा बना वो खेरी गोजरियो, उचढे कैलाश रा राजा, चली कुडमेट, शिवा जी बासा, कान्हा रीमुरली, मेरेया केलगा और सिमरोश् जैसे लोकप्रिय पहाड़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग अपनी सीटों से उठकर झूमने लगे और पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान अक्षय भारद्वाज, श्रुति शर्मा, हंसराज और नरेंद्र नीटू ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा अभिषेक, कनिका, ग्रेस गार्डन स्कूल के बच्चों, ब्रिज लाल लखनपाल, चमन चौहान, आराध्या, रोशनी जस्टा, रवि कुमार, सुरम सिंह, रोशनी, सोमी शर्मा, शारदा शर्मा और रंजना सहित कई कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ग्रीष्मोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राजेश धर्माणी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मुख्यातिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों के तहत शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम गौरव चौधरी,एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज संख्यान, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा और बाल विकास परियोजना अधिकारी रंजना शर्मा मौजूद रहीं।

ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं की दूसरी सांस्कृतिकम में  प्रसिद्ध पहाड़ी लोक गायक इशांत भारद्वाज  प्रस्त

ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं की दूसरी सांस्कृतिकम में  प्रसिद्ध पहाड़ी लोक गायक इशांत भारद्वाज  प्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed