{"_id":"69b16dc898f1a49569029472","slug":"digital-dental-x-ray-facility-started-in-ghumarwin-civil-hospital-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155731-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं सिविल अस्पताल में डिजिटल डेंटल एक्स-रे की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं सिविल अस्पताल में डिजिटल डेंटल एक्स-रे की सुविधा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल में मरीज का एक्स-रे करता विशेषज्ञ। स्रोत: अस्पताल प्रबंधन
विज्ञापन
आरवीजी मशीन लगने से दांतों की बीमारियों की जांच होगी तेज और सटीक
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में बुधवार को दंत रोगियों के लिए डिजिटल डेंटल एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई। इस आधुनिक मशीन शुरू होने से अब दांतों से जुड़ी बीमारियों की जांच पहले की तुलना में अधिक सटीक और तेज़ी से हो सकेगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल पाएगा।
अस्पताल में शुरू की गई आरवीजी (डिजिटल डेंटल एक्स-रे) मशीन के माध्यम से दांतों की एक्स-रे इमेज तुरंत डिजिटल रूप में उपलब्ध हो जाती है। इससे डॉक्टरों को दांतों की समस्या की सही पहचान करने में आसानी होती है और रूट कैनाल ट्रीटमेंट जैसे जटिल दंत उपचार भी अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे। इस सुविधा के अभाव में अब तक कई मरीजों को दंत एक्स-रे करवाने के लिए निजी क्लीनिक का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और पैसे खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब सिविल अस्पताल में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह अत्याधुनिक आरवीजी मशीन रोगी कल्याण समिति के फंड से खरीदी गई है। यह फंड अस्पताल में आने वाले मरीजों से पर्ची शुल्क के रूप में एकत्रित किया जाता है। इस पहल से यह भी स्पष्ट हुआ है कि पर्ची शुल्क के रूप में एकत्रित राशि का उपयोग मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि भविष्य में भी रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।
इनसेट
क्या बोले खंड चिकित्सा अधिकारी
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया कि रोगी कल्याण समिति के पर्ची शुल्क से एकत्रित फंड से डिजिटल डेंटल एक्स-रे मशीन खरीदी गई है। अस्पताल में आरवीजी सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के दंत रोगियों को आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर और सटीक उपचार मिल सकेगा, जिससे मरीजों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
Trending Videos