{"_id":"69f74fc30c82ee72560ee418","slug":"dogs-create-terror-in-bharari-area-injures-a-calf-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159192-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भराड़ी क्षेत्र में कुत्तों का आतंक, बछड़ी को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भराड़ी क्षेत्र में कुत्तों का आतंक, बछड़ी को किया घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 03 May 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने सरकार व प्रशासन से उठाई समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत गांव बाड़ां दा घाट, चलालड़ू व भराड़ी में कई माह से आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। यह कुत्ते आए दिन किसी न किसी के पालतू पशुओं को घायल कर रहे हैं।
रविवार को बुद्धि सिंह चौधरी गांव चलालाड़ू की छह माह की बछड़ी को गोशाला खुली देखकर लावारिस कुत्तों ने घायल कर दिया। जब घर के लोगों ने देखा तो बछड़ी घायल अवस्था में थी, जिसके चलते उन्होंने उसका प्राथमिक उपचार करवाया। बता दें कि इससे पहले भी कई लोगों की बकरियां वह बछड़ियों को यह लावारिस कुत्ते घायल कर चुके हैं। स्थानीय लोगों को बार-बार नुकसान झेलना पड़ रहा है। इससे पहले सुरेश कुमार बाड़ां दा घाट व सुनील कुमार भराड़ी की बकरियों को भी घायल कर चुके हैं। इसके अलावा कई और लोगों के पशुओं को नुकसान पहुंचाया गया है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि कोई उचित समाधान निकाला जाए। ताकि इन आवारा कुत्तों से निजात मिल सके। उधर, पशु चिकित्सालय भराड़ी के प्रभारी डॉ. आदित्य गर्ग ने कहा कि लोग सतर्कता से रहें और अगर कोई इन्हें पकड़ कर अस्पताल में ले आए, तो वहां पर उनकी वैक्सीनेशन व ऑपरेशन किया जा सकता है, ताकि लोगों का नुकसान ना हो ।
Trending Videos