फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dreaming of wearing the khaki uniform, young men are sweating it out at Luhnu Ground.

Bilaspur News: खाकी पहनने का सपना, लुहणू मैदान में पसीना बहा रहे युवा

Sun, 25 Oct 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dreaming of wearing the khaki uniform, young men are sweating it out at Luhnu Ground.
लुहणू मैदान में पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए ऊंची कूद लगाता युवक। संवाद
सुबह से शाम तक दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का अभ्यास, तीन से छह नवंबर तक होगी पुलिस भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खाकी वर्दी पहनने का सपना आंखों में संजोए युवा इन दिनों मैदान से लेकर सड़कों तक पसीना बहा रहे हैं। कोई दौड़ पूरी करने का समय सुधारने में जुटा है तो कोई लंबी और ऊंची कूद में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभ्यास कर रहा है। सुबह की पहली किरण के साथ ही लुहणू मैदान में युवाओं की चहल-पहल शुरू हो जाती है। दोपहर और शाम को भी अभ्यास का सिलसिला जारी रहता है। पुलिस भर्ती में चयनित होने की चाह युवाओं को हर दिन अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रही है।
बिलासपुर में तीन से छह नवंबर तक होने वाली पुलिस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भर्ती की तारीख नजदीक आने के साथ ही युवा शारीरिक दक्षता बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लुहणू मैदान के अलावा शहर की सड़कों और विभिन्न अकादमियों में भी दौड़ का अभ्यास किया जा रहा है। कोई 100 मीटर की दौड़ में गति बढ़ाने में जुटा है तो कोई 1500 मीटर की दौड़ के लिए सहनशक्ति विकसित कर रहा है।
विज्ञापन

चार दिन में 5637 अभ्यर्थियों की होगी भर्ती
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन नवंबर को 1502 पुरुष अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। चार नवंबर को 1500 पुरुष अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। पांच नवंबर को 1200 पुरुष और 300 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। वहीं, छह नवंबर को 1135 महिला अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी। सात नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों में कुल 5,637 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। इनमें 4,202 पुरुष और 1,435 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। भर्ती में सफल होने के लिए युवा नियमित अभ्यास के साथ अपनी गति, सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

लुहणू मैदान में पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए ऊंची कूद लगाता युवक। संवाद

लुहणू मैदान में पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए ऊंची कूद लगाता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed