फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Electricity wires supported by bamboo in Chakrana village; heightened risk of accidents.

Bilaspur News: चकराणा गांव में बांस के सहारे बिजली के तार, हादसे का बढ़ा खतरा

Tue, 18 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Electricity wires supported by bamboo in Chakrana village; heightened risk of accidents.
चकराणा गांव में बांस के सहारे बिजली की तारें। स्रोत: जागरूक पाठक
संकरा रास्ता होने से तारों के पास से गुजरते हैं लोग, बरसात में बढ़ी करंट फैलने की आशंका
विज्ञापन

लोगों ने बिजली बोर्ड से सुरक्षित व्यवस्था करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत गतवाड़ पंचायत के चकराणा गांव में रास्ते के किनारे बांस के सहारे बांधे गए बिजली के तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। तारों को अस्थायी तौर पर बांस के सहारे लगाया गया है, जिससे रास्ते से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य लोगों की आवाजाही रहती है। रास्ता संकरा होने के कारण राहगीरों को बिजली के तारों के नजदीक से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में तार टूटकर नीचे गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ गया है। बारिश के दौरान जमीन और आसपास का क्षेत्र गीला रहता है। ऐसे में बिजली का तार नीचे गिरने पर करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तारों को खंभों पर लगाने के बजाय बांस के सहारे चलाना सुरक्षित व्यवस्था नहीं है। तारों के नजदीक ही कई रिहायशी मकान हैं। कई बुजुर्ग अकेले रहते हैं और उन्हें भी इसी रास्ते से आवाजाही करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बिजली के तारों को जल्द सुरक्षित तरीके से खंभों पर लगाने की मांग की है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने कहा कि बोर्ड के कर्मचारी मौके का निरीक्षण करेंगे। जो भी उचित व्यवस्था होगी, उसे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed