फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Even stones started floating with the name of Ram, Ravana-Angad's dialogue captivated the mind.

Bilaspur News: राम नाम से पत्थर भी तैरने लगे, रावण-अंगद संवाद ने मोहा मन

Mon, 19 Oct 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Even stones started floating with the name of Ram, Ravana-Angad's dialogue captivated the mind.
डियारा में आयोजित रामलीला मंचन का दृश्य। स्रोत: समिति
डियारा सेक्टर में राम नाटक के सातवें दिन कलाकारों के शानदार अभिनय ने बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में चल रहे राम नाटक के सातवें दिन कलाकारों ने राम नाम की महिमा, विभीषण निष्कासन और रावण-अंगद संवाद सहित विभिन्न दृश्यों का मंचन किया। इस दौरान डॉ. मल्लिका नड्डा और उनके सुपुत्र हरीश नड्डा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
मंचन के पहले दृश्य में प्रभु श्रीराम की समुद्र देव से भेंट दिखाई गई। समुद्र पर सेतु निर्माण के दौरान पत्थर पानी में डूबने लगे तो हनुमान जी ने उन पर राम नाम लिखकर समुद्र में डालने का सुझाव दिया। राम नाम लिखे पत्थरों के तैरने लगे और सेतु निर्माण का कार्य आगे बढ़ा। इसके बाद रावण द्वारा विभीषण को लंका से निष्कासित करने का दृश्य प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

तीसरे दृश्य में कुंभकरण की रत्न गुहा का मंचन किया गया। इसमें रावण अपने भाई कुंभकरण को नींद से जगाकर विभीषण के निष्कासन और लंका पर आने वाले संकट के बारे में बताता है। इसके बाद रावण-अंगद संवाद में अंगद शांति दूत बनकर रावण की सभा में पहुंचते हैं और माता सीता को सकुशल लौटाने का आग्रह करते हैं। रावण के आग्रह ठुकराने पर अंगद उसे युद्ध की चेतावनी देते हुए लौट जाते हैं। पांचवें दृश्य में अंगद के प्रभु श्रीराम के शिविर में वापस पहुंचने का मंचन किया गया। समिति के प्रवक्ता अनीश ठाकुर ने बताया कि रविवार को बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इनमें कनिष्ठ, उपकनिष्ठ और वरिष्ठ वर्गों में चित्रकला, निबंध लेखन, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य, मेहंदी रचाओ और रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed