फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nadda arrived at the Baba Nahar Singh temple with his family and took part in the aarti of Goddess Durga.

Bilaspur News: परिवार सहित बाबा नाहर सिंह मंदिर पहुंचे नड्डा, मां दुर्गा की आरती में लिया भाग

Mon, 19 Oct 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nadda arrived at the Baba Nahar Singh temple with his family and took part in the aarti of Goddess Durga.
धौलरा में दुर्गा पूजा में शामिल हुए जेपी नड्डा। स्रोत: भाजपा
मल्लिका नड्डा की पहल पर 25 साल पहले शुरू हुआ था बिलासपुर का शारदोत्सव, 20 अक्तूबर को विसर्जन यात्रा में होंगे शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रविवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने शारदोत्सव में शामिल होने से पहले परिवार के साथ धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद शारदोत्सव में पहुंचकर मां दुर्गा की आरती में भाग लिया। नड्डा का इस उत्सव से करीब 25 साल पुराना जुड़ाव है। उनकी धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा की पहल पर शुरू हुआ यह आयोजन आज बिलासपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।
बिलासपुर पहुंचने के बाद नड्डा ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वह परिवार के साथ बाबा नाहर सिंह मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंदिर में माथा टेकने के बाद उन्होंने शारदोत्सव में भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी मां दुर्गा की आरती में हिस्सा लिया। हर वर्ष शारदोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

करीब 25 साल पहले मल्लिका नड्डा की पहल पर शुरू हुआ शारदोत्सव अब शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। दुर्गा पूजा के साथ विसर्जन यात्रा इस उत्सव का विशेष आकर्षण रहती है। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर के अनुसार, जगत प्रकाश नड्डा हर वर्ष शारदोत्सव में भाग लेते हैं। दुर्गा विसर्जन यात्रा में उनकी सहभागिता भी आयोजन की खास पहचान रही है। उत्सव में स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नड्डा 19 अक्तूबर को दुर्गा पूजा में शामिल होंगे। 20 अक्तूबर को वह दुर्गा विसर्जन यात्रा में भाग लेंगे। इसी दिन शाम छह बजे विजयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे और वहां से विमान के माध्यम से दिल्ली लौटेंगे। उनके तीन दिवसीय दौरे के दौरान शारदोत्सव के धार्मिक कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed