सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Extensive inspection of the ropeway was done before Chaitra Navratri.

Bilaspur News: चैत्र नवरात्रों से पहले किया रज्जू मार्ग का व्यापक निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Extensive inspection of the ropeway was done before Chaitra Navratri.
श्री नयना देवी जी रज्जू मार्ग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता बोले, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना उद्देश्य
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रों के दृष्टिगत रज्जू मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया गया है।
ताकि नवरात्रों के दौरान माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को रज्जू मार्ग की सुरक्षित और बेहतर सेवा मिल सके। अधिशासी अभियंता यांत्रिकी और इंस्पेक्टर रज्जु मार्ग बिलासपुर किशोर कुमार रावत ने कहा कि श्री नयना देवी रोपवे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बेहतर व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार का प्रयास है कि नवरात्रों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। इसी के तहत श्री नयना देवी रज्जू मार्ग का भी व्यापक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से और हर मापदंड के अनुसार इसका निरीक्षण किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षित यात्रा मिल सके। उन्होंने बताया कि समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed