{"_id":"6a84952e2a1cec455a02a40f","slug":"farmers-frustrated-over-four-year-wait-for-khair-tree-felling-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-165801-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चार साल से खैर कटान का इंतजार, किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चार साल से खैर कटान का इंतजार, किसानों में रोष
विज्ञापन
झंडूता में आयोजित भारतीय किसान संघ की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान संघ ने बैठक में खनन, लावारिस पशुओं और लोकमित्र केंद्रों की मनमानी फीस का मुद्दा भी उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। भारतीय किसान संघ झंडूता की बैठक संघ के अध्यक्ष दिलबाग सिंह जमवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वन खंड झंडूता के तहत किसानों की नगदी फसल खैर के पेड़ों के कटान में हो रही देरी पर किसान संघ ने सरकार और वन विभाग के प्रति नाराजगी जताई।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2021-22 में खैर कटान होना था, लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी कटान नहीं हो पाया है। इससे खैर पर निर्भर किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान संघ ने कहा कि वन खंड झंडूता में वर्ष 2011-12 में खैर कटान हुआ था। नियमानुसार करीब दस वर्ष बाद कटान किया जाता है, लेकिन अब करीब 15 वर्ष होने जा रहे हैं और किसानों को अपनी नकदी फसल के कटान की अनुमति नहीं मिल रही है। संघ ने सरकार और विभाग से जल्द खैर कटान करवाने की मांग की। बैठक में वन क्षेत्र में बालन के कटान पर भी सवाल उठाए गए। संघ ने आरोप लगाया कि बालन की आड़ में हरड़, बेहड़ा, आम, जामुन समेत कई फलदार और औषधीय पेड़ों का अंधाधुंध कटान हो रहा है, जबकि किसानों की खैर की फसल के कटान पर रोक है।
किसान संघ ने सीर खड्डों में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन पर भी चिंता जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि खड्डों में अवैध खनन के कारण हर वर्ष बाढ़ आने से किसानों की उपजाऊ भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। इससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति झेलनी पड़ रही है। संघ ने अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। बैठक में लावारिस की समस्या भी उठाई गई। संघ ने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। बैठक में लोकमित्र केंद्रों पर केवाईसी, हिमकेयर और विभिन्न प्रकार के पंजीकरण के लिए लिए जा रहे मनमाने शुल्क का मुद्दा भी उठाया गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री हरि राम, जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सत्यपाल वर्मा, जिला मंत्री रमेश ठाकुर, लेख राम कौंडल, रण सिंह, ज्ञान सिंह ठाकुर, राम पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।