सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four-year-old child dies in tragic accident.

Bilaspur News: दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old child dies in tragic accident.
विज्ञापन
नाल्टी में दूसरी मंजिल से गिरा प्रवासी बच्चा


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत कंदरौर के नाल्टी गांव में एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। दूसरी मंजिल से नीचे गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए बच्चे को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
मृतक की पहचान राहुल पुत्र हरद्वारी निवासी तहसील एवं जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरद्वारी अपने परिवार के साथ नाल्टी गांव में रह रहे थे और गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में मजदूरी का काम कर रहे थे। परिवार रोजाना काम पर जाते समय बच्चों को भी अपने साथ ले जाता था। जिस मकान में निर्माण कार्य चल रहा था, उसकी तीसरी मंजिल का निर्माण किया जा रहा था। शाम को राहुल दूसरी मंजिल पर खेल रहा था, जबकि परिजन अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान खेलते समय अचानक बच्चे का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग तुरंत गंभीर रूप से घायल बच्चे को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों ने घटना को पूरी तरह दुर्घटनावश बताया है और किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेजा। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हृदय विदारक घटना से नाल्टी गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed