{"_id":"69e7d56d3c9a8002cf06cad1","slug":"government-schemes-were-explained-to-women-during-the-nutrition-fortnight-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158441-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पोषण पखवाड़े में महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पोषण पखवाड़े में महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र माकड़ी-एक में जागरूकता शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत चल रहे पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी केंद्र माकड़ी-1 में जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्या ठाकुर ने की। शिविर की शुरुआत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत से की, जिसके बाद छह माह पूर्ण होने पर एक बालिका का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं, गर्भवती व धात्री माताओं और बच्चों के अभिभावकों को संतुलित पोषण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। अपने संबोधन में सीडीपीओ सत्या ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में आठवां पोषण पखवाड़ा चल रहा है और बच्चों के जीवन के पहले छह वर्षों में मानसिक विकास लगभग 85 प्रतिशत तक हो जाता है। उन्होंने महिलाओं को हीमोग्लोबिन जांच करवाने के लिए प्रेरित करते हुए कुपोषण के दुष्प्रभावों की भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अनु कुमारी, मनीषा और सुजाता की गोद भराई की रस्म भी निभाई गई। पूनम, हर्षित, रुद्रशिका, कल्पना, प्रिया, संतोष और गुड़िया सहित कई बेटियों को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वृत्त पर्यवेक्षक दिलीप पोसवाल सहित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X