सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Harbans Lal became the chairman of the welfare committee

Bilaspur News: हरबंस लाल बने कल्याण समिति के अध्यक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Harbans Lal became the chairman of the welfare committee
झंडूता में नवगठित जनरल जैराबर सिंह कल्याण समिति के पदाधिकारी। स्रोत: समिति
विज्ञापन
झंडूता में पूर्व सैनिकों ने बनाई जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति
Trending Videos

नवनिर्वाचित अध्यक्षने पूर्व सैनिकों के हितों की लड़ाई का लिया संकल्प


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के अंतर्गत झंडूता ब्लॉक में सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों ने एकजुट होकर जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति का गठन किया है। इस पहल को क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समिति के गठन के साथ ही हरबंस लाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरबंस लाल ने बताया कि समिति का विधिवत पंजीकरण भी करवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह संगठन क्षेत्र के सभी सेवानिवृत्त सैनिकों को एक मंच पर लाने का कार्य करेगा, जिससे उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सामाजिक व आर्थिक हितों को सशक्त बनाना तथा आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, जरूरतमंद पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए भी समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी। बताया कि आने वाले समय में समिति की ओर से विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां चलाई जाएंगी, जिनमें स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से समिति से जुड़कर इसे मजबूत बनाने का आह्वान किया। समिति के गठन की खबर से झंडूता क्षेत्र के अन्य पूर्व सैनिकों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनका मानना है कि इस तरह का संगठित प्रयास न केवल उनकी आवाज को मजबूत करेगा, बल्कि प्रशासन और सरकार तक उनकी मांगों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी सहायक साबित होगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि पूर्व सैनिकों द्वारा गठित यह समिति न केवल उनके हितों की रक्षा करेगी, बल्कि समाज के अन्य वर्गों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article