हिमाचल: नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए 31 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
प्रदेश के स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी एससीईआरटी सोलन की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर 31 अगस्त तक फार्म भर सकते हैं। परीक्षा देने के बाद प्रदेश भर के 832 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (एनएमएमएसएस) परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी एससीईआरटी सोलन की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर 31 अगस्त तक फार्म भर सकते हैं। परीक्षा देने के बाद प्रदेश भर के 832 विद्यार्थियों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। इन विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक 5 सितंबर तक विद्यार्थियों के डाटा का सत्यापन करेंगे।
परीक्षा एक नवंबर को प्रदेश के 65 केंद्रों में होगी। विद्यार्थी परीक्षा के 10 दिन पहले एससीईआरटी सोलन की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। विद्यार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के विद्यार्थी ने सातवीं कक्षा में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। दिव्यांग श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को मानक प्रारूपों में सक्षम प्राधिकरण से प्रासंगिक प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। परीक्षा के लिए बिलासपुर में पांच, चंबा में सात, हमीरपुर में पांच, कांगड़ा में आठ, किन्नौर में एक, कुल्लू में चार, लाहुल-स्पीति में चार, मंडी में नौ, शिमला में आठ, सिरमौर में छह, सोलन में चार, ऊना में चार केंद्र बनाए गए हैं।