सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HPV vaccination campaign will start in the district from tomorrow

Bilaspur News: जिले में कल से शुरू होगा एचपीवी टीकाकरण अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
HPV vaccination campaign will start in the district from tomorrow
विज्ञापन
तीन चरणों में लगेंगी बच्चियों को वैक्सीन, 31 कोल्ड चेन पॉइंट बनाए
Trending Videos

छूटे बच्चों के लिए 19 अप्रैल, 10 मई और 24 मई को होंगे विशेष राउंड

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में बच्चियों को गंभीर बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान 29 मार्च से शुरू किया जाएगा। यह अभियान तीन चरणों में संचालित होगा। इसके बाद जो बच्चियां किसी कारण से टीकाकरण से छूट जाएंगी, उनके लिए अलग से लेफ्ट-आउट राउंड चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए जिले भर में तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अभियान का पहला चरण 29 मार्च 2026 को शुरू होगा। इसके बाद दूसरा चरण 5 अप्रैल 2026, तीसरा चरण 12 अप्रैल 2026 को चलाया जाएगा। इन चरणों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूलों और चिह्नित केंद्रों पर जाकर पात्र बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान में यह भी सुनिश्चित किया है कि कोई भी बच्ची टीकाकरण से वंचित न रहे। इसके लिए लेफ्ट-आउट राउंड भी तय किए गए हैं। ये राउंड 19 अप्रैल, 10 मई और 24 मई 2026 को होंगे, जिनमें उन बच्चियों को वैक्सीन दी जाएगी जो किसी कारण से पहले चरणों में टीका नहीं लगवा सकीं। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में 31 कोल्ड चेन प्वाइंट्स बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर वैक्सीन को सुरक्षित तापमान में रखने और टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इन स्थानों से स्वास्थ्य टीमें टीकाकरण कार्य को पूरा करेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को भी अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि फिलहाल जिले के लिए 2330 डोज वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर आगे और डोज भी मंगवाई जाएंगी, ताकि सभी पात्र बच्चियों को टीकाकरण का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस अभियान को मुख्य रूप से स्कूलों के माध्यम से चलाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय किया गया है, ताकि स्कूलों में पढ़ने वाली पात्र बच्चियों तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके। साथ ही आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भी इसमें भूमिका रहेगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। यह वैक्सीन बच्चियों को भविष्य में होने वाले कई गंभीर संक्रमणों और बीमारियों से बचाने में मदद करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण के लिए जरूर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed