सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Inauguration of community hall in Kulthwani

Bilaspur News: कुलथवाणी में सामुदायिक भवन का उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of community hall in Kulthwani
झंडूता के कुलथवाणी गांव में सामुदायिक भवन का उद्घाटन करते विधायक जीतराम कटवाल। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
खबड़ी माता मंदिर में सुविधाओं का लोकार्पण
Trending Videos

पेयजल समस्या के समाधान के लिए बोरवेल का भी शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की बल्हसीणा पंचायत के कुलथवाणी गांव में अब ग्रामीणों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए भवन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। गांव में विधायक निधि से पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन सोमवार को विधायक जीतराम कटवाल ने किया।
इस अवसर पर विधायक ने घंडीर पंचायत स्थित खबड़ी माता मंदिर में 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन एवं शेड का भी लोकार्पण किया। साथ ही मंदिर परिसर में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए बोरवेल का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कुलथवाणी सामुदायिक भवन के प्रांगण एवं चहारदीवारी के निर्माण के लिए 70 हजार रुपये तथा खबड़ी माता मंदिर में शेड विस्तार कार्य के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। कटवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल वादे करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना होता है। कहा कि कुलथवाणी में बना सामुदायिक भवन सामाजिक समरसता, ग्राम सभाओं और सार्वजनिक आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जबकि खबड़ी माता मंदिर में निर्मित शेड श्रद्धालुओं को मौसम की कठिनाइयों से राहत देगा। वहीं बोरवेल से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनसेवा की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड के लिए केंद्र से लगभग 37 करोड़ रुपये तथा आपदा राहत के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है, जिससे क्षेत्र में सड़क संपर्क मजबूत हुआ है। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार विकास कार्यों के बजाय केवल घोषणाओं तक सीमित है। उन्होंने कहा कि झंडूता क्षेत्र में भाजपा सरकार के समय बने पुलों के लिए वर्षों बाद भी अप्रोच रोड नहीं बन पाना इसका उदाहरण है। इस अवसर पर शाहतलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, महामंत्री राजेश मेहता, कमल चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed