सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Saint community and cow protectors sent a memorandum to the President for cow protection.

Bilaspur News: संत समाज, गो सेवकों ने गोवंश संरक्षण के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Saint community and cow protectors sent a memorandum to the President for cow protection.
घुमारवीं में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते गोसेवक। स्रोत: गोसेवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में सोमवार को संत समाज, गो सेवक एवं स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से नायब तहसीलदार घुमारवीं के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में देशभर में गोवंश संरक्षण, उसे विशेष दर्जा देने तथा एक समान नीति लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
ज्ञापन में कहा गया कि देश में गोवंश की सुरक्षा और संवर्धन के लिए प्रभावी एवं ठोस कदम उठाना समय की आवश्यकता है। प्रतिनिधियों ने मांग की कि देशी गोवंश को राष्ट्रमाता या राष्ट्र आराध्या का दर्जा प्रदान किया जाए। साथ ही केंद्र स्तर पर केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना की जाए और गो संरक्षण के लिए एक समान केंद्रीय कानून बनाया जाए, ताकि विभिन्न राज्यों में लागू अलग-अलग व्यवस्थाओं में एकरूपता लाई जा सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाएं, तस्करी तथा अवैध वध के कारण गोवंश की स्थिति लगातार चिंताजनक होती जा रही है। इस समस्या के समाधान के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर निश्चित दूरी पर गो-वाहिनी एंबुलेंस और ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाने की मांग रखी गई, ताकि घायल गोवंश को समय पर उपचार उपलब्ध हो सके और उनकी जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने आर्थिक दृष्टि से भी गो आधारित प्राकृतिक कृषि को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे बढ़ावा देने की बात कही। संत समाज एवं अन्य संगठनों ने आशा व्यक्त की कि इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल की जाएगी, जिससे गौवंश संरक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा और मजबूती मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed