{"_id":"69ce74a2a573453f200f7a3e","slug":"ladies-honored-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157185-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: धार टटोह में नारी शक्ति का वंदन, 300 महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: धार टटोह में नारी शक्ति का वंदन, 300 महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा नेता रोहित ठाकुर ने शुरू किया अभियान, 13 पंचायतों में होंगे कार्यक्रम
बोले, समाज निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका अहम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा की ग्राम पंचायत धार टटोह में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 300 से अधिक महिलाओं ने शिरकत कर अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया। युवा नेता एवं समाजसेवी रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और उपस्थित महिलाओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
रोहित ठाकुर ने कहा कि समाज निर्माण और विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित और सम्मानित महिला पूरे परिवार और समाज को दिशा देती है। महिलाओं के सम्मान के बिना किसी भी सभ्य समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर एक बड़े अभियान की घोषणा की। उन्होंने बताया कि महिलाओं के मान-सम्मान को समर्पित यह विशेष अभियान धार टटोह पंचायत से शुरू किया गया है, जिसे आने वाले समय में क्षेत्र की सभी 13 पंचायतों में विस्तार दिया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में इसी तरह के समारोह आयोजित कर मातृशक्ति को सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं ने रोहित ठाकुर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी पहचान का अहसास होता है। समारोह में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Trending Videos