{"_id":"6a367f1305f28c35d50cda8a","slug":"land-dispute-over-tree-felling-leads-to-violent-clash-between-two-groups-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162135-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेड़ काटने को लेकर जमीन का विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेड़ काटने को लेकर जमीन का विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
कुनाला गांव में हुई मारपीट मामले में घायल महिलाएं क्षेत्रीय अस्पातल बिलासपुर में भर्ती। स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारपीट में महिलाएं समेत कई घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई शिकायत
एक महिला गंभीर रूप से घायल, एम्स रेफर
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए हमला करने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के कुनाला गांव में जमीन और पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हुए, जिनमें एक महिला के सिर पर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गई। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले पक्ष की शिकायत में महिला ने आरोप लगाया गया है कि इसकी बहू ने जमीन पर लगे पेड़ों को काटने से मना किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे जबरदस्ती दुकान के अंदर ले जाकर मारपीट की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष ने इसके परिजनों के साथ मारपीट की। जब यह बीच-बचाव के लिए पहुंची तो इसके साथ भी पर हाथापाई हुई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने लोहे के औजार से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर और पीठ पर चोटें आईं। सिर पर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया।
वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर वह अपनी भूमि पर पहले से गिरे हुए पेड़ को कटवा रहा था। इसी दौरान दूसरा पक्ष मौके पर आया और हाथ में दराट लेकर पेड़ काट रहे लोगों को धमकाने लगी। शिकायतकर्ता के अनुसार महिला ने इसके साथ हाथापाई की और दराट से वार करने का प्रयास किया। बचाव के दौरान उसके हाथ में चोट लगी। घटना के बाद दोनों पक्षों के घायल सदस्यों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। एक महिला की हालत गंभीर बताई गई, जिसको चिकित्सकों ने उपचार के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि कुनाला गांव में दो पक्षों के बीच विवाद होने की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर सदर थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।