{"_id":"69ac37b3c90ef509f60dd410","slug":"meeting-by-all-religions-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155458-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तलाई क्षेत्र घटना पर जिला मुख्यालय में सर्वधर्म बैठक, शांति बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तलाई क्षेत्र घटना पर जिला मुख्यालय में सर्वधर्म बैठक, शांति बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन बोला-अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग,कहा, बनाए रखें कानून व्यवस्था
समाज में भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तलाई थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद क्षेत्र में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शनिवार को जिला मुख्यालय बिलासपुर के बचत भवन में जिला प्रशासन और सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए लोगों से शांति, संयम और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले और किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें। कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व इस घटना को लेकर माहौल खराब करने और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने लोगों से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बैठक के दौरान कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र के सभी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी तथा विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में समाज में शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
Trending Videos