सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   memorandum to minister

Bilaspur News: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने समस्याओं पर किया मंथन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
memorandum to minister
विज्ञापन
मांगों को लेकर मंत्री राजेश धर्माणी से की मुलाकात
Trending Videos




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिला प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह घुमारवीं में हुई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों और स्कूल चेयरपर्सन ने सक्रिय रूप से भाग लिया। निजी विद्यालयों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें स्कूल प्रबंधन से जुड़े मुद्दे, विद्यार्थियों से संबंधित समस्याएं और शिक्षा बोर्ड से जुड़े विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील ठाकुर, सचिव ठाकुर दास शर्मा, उपाध्यक्ष रणजीत ठाकुर व दिनेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष नरेश ठाकुर, मुख्य संरक्षक बाबूलाल धर्माणी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद एसोसिएशन ने मंत्री राजेश धर्माणी से भेंट की। स्कूलों, विद्यार्थियों और शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि निजी विद्यालयों और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed