{"_id":"6981ff05ba11ffba9c034926","slug":"teams-won-in-handball-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153379-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चंडीगढ़ को 26-08 से हराकर हिमाचल क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चंडीगढ़ को 26-08 से हराकर हिमाचल क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
घुमारवीं में चल रही हैंडबाल प्रतियोगिता के दौरान गोल दागने का प्रयास करती खिलाड़ी। स्रोत: डीपीआ
विज्ञापन
राष्ट्रीय अंडर-19 हैंडबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के तहत आयोजित अंडर-19 छात्रा हैंडबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के खेल मैदान में खेले गए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खिलाड़ियों के जोश और जज्बे ने माहौल को उत्साह से भर दिया।
दिन का सबसे चर्चित मुकाबला पूल-डी में हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच खेला गया। फ्लड लाइट्स में हुए इस मुकाबले में हिमाचल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 26-08 के बड़े अंतर से पराजित किया और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। तीसरे दिन खेले गए अन्य मुकाबलों में दिल्ली ने केरल को 20-08 से हराया। गुजरात ने तेलंगाना को 23-04 से पराजित कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 26-03 से शिकस्त दी, जबकि बिहार ने आंध्र प्रदेश को 14-04 से हराकर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया। एक अन्य मुकाबले में सीबीएसई ने चंडीगढ़ को 17-08 से मात दी। असम ने झारखंड को 15-03 से हराया, जबकि सीआईएससीई ने डीएवी को 09-05 से पराजित किया। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो अंत में डॉ पर समाप्त हुआ।
पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 24-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को कड़े मुकाबले में 18-15 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। शाम को खेले गए अन्य प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में राजस्थान ने आईसीएसई को 26-00 से करारी शिकस्त दी, जबकि गुजरात ने नवोदय विद्यालय समिति को 29-11 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने केरल को 13-07 के अंतर से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। अब प्रतियोगिता के अगले चरण में विभिन्न पूलों की शीर्ष टीमें आमने-सामने होंगी।
Trending Videos