सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   water supply effected

Bilaspur News: एक सप्ताह से पेयजल लाइन टूटी, दस परिवार परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
water supply effected
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जुखाला (बिलासपुर)। सदर खंड की ग्राम पंचायत निहारखन बासला के ब्रह्मपुखर के करीब दस परिवारों को एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण इन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों गोपाल कृष्ण, मदन, गौरव शर्मा, विकास कुमार, गोपाल नड्डा, धर्मपाल नड्डा आदि ने बताया कि उनके यहां करीब एक सप्ताह से पेयजल लाइन टूटी हुई है। इस कारण पानी नही आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जल शक्ति उपमंडल जुखाला में शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अभी तक टूटी पाइप लाइन को जोड़ा नहीं गया है। इस कारण गाड़ियों में पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से जल्द पाइप लाइन को जोड़ने की गुहार लगाई है। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता निशांत कपूर ने बताया कि ब्रह्मपुखर में फोरलेन का काम चला हुआ है, इस कारण पाइप लाइन टूटी होगी। इसे जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed