{"_id":"69b7f6dbce332284040128d6","slug":"minors-are-driving-two-wheelers-in-ghumarwin-area-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156058-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं क्षेत्र में नाबालिग दौड़ा रहे दोपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं क्षेत्र में नाबालिग दौड़ा रहे दोपहिया वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
दधोल में स्कूटी चलाता नाबालिग। संवाद
विज्ञापन
सड़क पर स्टंट करते नजर आते हैं किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के दधोल, निहारी, डंगार और भराड़ी क्षेत्रों में नाबालिगों की ओर से सड़कों पर तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन चलाने और स्टंटबाजी करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के नाबालिग सड़कों पर बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
दधोल क्षेत्र में कई नाबालिग किशोर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते दिखाई देते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ नाबालिग सड़क पर स्टंट करते नजर आए, जबकि कई बिना हेलमेट के ही वाहन चला रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। क्षेत्रवासियों के अनुसार घुमारवीं और आसपास के इलाकों में यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई किशोर स्कूल या कोचिंग के बहाने घर से निकलते हैं और सड़कों पर बाइक चलाते दिखाई देते हैं। कुछ नाबालिग सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के उद्देश्य से स्टंट भी करते हैं, जिससे स्थिति और खतरनाक हो जाती है। राहगीरों का कहना है कि तेज रफ्तार से गुजरती बाइक के कारण अन्य वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भी खतरा बना रहता है। कई बार अचानक तेज गति से बाइक पास से गुजरने पर लोग घबरा जाते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई किशोर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए एक ही बाइक पर तीन-तीन सवारियां बैठाकर घूमते हैं। वहीं, इस समस्या के लिए अभिभावकों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई अभिभावक नाबालिग बच्चों को बिना सोचे-समझे बाइक या स्कूटी दे देते हैं। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि यातायात नियमों को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा गया तो उसके अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos