{"_id":"69f358b48ccf5540890ee08f","slug":"motors-and-starters-stolen-from-the-water-power-departments-pump-house-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-159015-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जलशक्ति विभाग के पंप हाउस से मोटरें और स्टार्टर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जलशक्ति विभाग के पंप हाउस से मोटरें और स्टार्टर चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर) । उपमंडल सदर के तहत मलोथी क्षेत्र में स्थित समोग-छकोह उठाऊ सिंचाई परियोजना के पंप हाउस से अज्ञात चोरों ने मोटरें और स्टार्टर चोरी कर लिए। इस घटना से जल शक्ति विभाग को नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार शुभम गौतम जो जल शक्ति विभाग जुखाला में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं, ने थाना बरमाणा में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि मलोथी स्थित समोग-छकोह उठाऊ सिंचाई परियोजना के पंप हाउस से मोटरें, स्टार्टर सहित अन्य उपकरण चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर कोई चौकीदार तैनात नहीं है और मोटरें खराब थी। पंप हाउस पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी की वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Trending Videos