सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shahtalai Nagar Panchayat Election: BJP announces supported candidates

शाहतलाई नगर पंचायत चुनाव : भाजपा ने समर्थित प्रत्याशियों का किया एलान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Shahtalai Nagar Panchayat Election: BJP announces supported candidates
नगर पंचायत शाहतलाई के चुनाव के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी करते विधायक कटवाल। स्
विज्ञापन
सात वार्डों में उतारे प्रत्याशी, विकास और सुशासन को बनाया मुख्य मुद्दा
Trending Videos

पारदर्शिता और जनसुनवाई पर रहेगा फोकस

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। नगर पंचायत शाहतलाई चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वीरवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई। यह निर्णय शाहतलाई मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रकाश शर्मा, झंडूता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल, महामंत्री कमल चौहान व राजेश मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों ने झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया।
पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड-1 धट्टी से सरोज कुमारी, वार्ड-2 ऊपरली सथ से सुनीता रानी, वार्ड-3 निचली सथ से आनंद शर्मा, वार्ड-4 तलाई बाजार से बलवीर, वार्ड-5 बरयाह से चमन सोनी, वार्ड-6 गुरनाझाड़ी से राधा देवी तथा वार्ड-7 सेऊ से विमला देवी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। विधायक जीतराम कटवाल ने सभी समर्थित प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल नामों की घोषणा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सुशासन के संकल्प की सार्वजनिक अभिव्यक्ति है। कहा कि पार्टी का लक्ष्य नगर पंचायत शाहतलाई को विकास, स्वच्छता और सुशासन का आदर्श मॉडल बनाना है। बेहतर पेयजल व सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सड़कों और पार्कों का विकास, महिलाओं और युवाओं के लिए अवसर तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना प्राथमिकता रहेगी। हर वार्ड में नियमित जनसुनवाई की व्यवस्था भी की जाएगी। कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों, कस्बों और नगर पंचायतों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना ही वास्तविक विकास है। भाजपा के लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का व्रत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed