{"_id":"69f5e72f6f761004c40ad2b8","slug":"municipal-elections-2026-list-of-sensitive-and-hypersensitive-polling-stations-released-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159123-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव 2026 : संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव 2026 : संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 02 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिह्नित मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल किए जाएंगे तैनात
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न होंगे चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विभिन्न नगर निकायों के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चिह्नित मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे और पूरी चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
नगर परिषद बिलासपुर में कुल चार मतदान केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जिनमें वार्ड नंबर 8 श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला डियारा सेक्टर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला को संवेदनशील घोषित किया गया है, वहीं वार्ड नंबर 5 मेन मार्केट स्थित किसान भवन मतदान केंद्र को भी संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया गया है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 3 रौड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला को अति संवेदनशील, वार्ड नंबर 11 लखनपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला को भी अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसी क्रम में नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत वार्ड नंबर 3 आंबेडकर वार्ड स्थित शहीद विजय पाल मेमोरियल पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं (लीड) के अटल भवन, कक्ष संख्या 2 को संवेदनशील घोषित किया गया है। वार्ड नंबर 5 हरकुकार स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के कक्ष संख्या 2, वार्ड नंबर 7 बजोहा स्थित ग्राम पंचायत घुमारवीं के बैठक हॉल (शिव मंदिर के निकट) और वार्ड नंबर 9 दकडी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला अबढानीघाट, कक्ष संख्या 3 को भी संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद श्री नयना देवी जी तथा नगर पंचायत तलाई के सभी वार्डों के मतदान केंद्रों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। उपायुक्त ने कहा है कि सभी चिन्हित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
Trending Videos