{"_id":"69f8784c584bce8c4e014f31","slug":"video-bilaspur-drug-racket-busted-at-hotel-1585-grams-of-chitta-recovered-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: होटल में चल रहा था नशे का खेल, 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: होटल में चल रहा था नशे का खेल, 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद
बिलासपुर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज कर नशा तस्करों पर शिकंजा कसा है। पहले मामले में पुलिस को एक स्थानीय होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली। बताया गया कि कमरे में ठहरे कुछ युवक-युवतियां नशीले पदार्थ चिट्टा के सेवन या कब्जे में हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर होटल में दबिश दी।।तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद तीन युवकों और दो युवतियों के पास से 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया। दूसरे मामले में पुलिस को मंडी मानवा क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा चिट्टा सेवन करने की सूचना मिली। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को काबू किया। तलाशी में उसके पास से 5.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे भी पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी संदीप धवल ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़े मामलों की सूचना तुरंत दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।