सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Naveen Sharma was elected President and Sachin Sharma was elected Vice President

Bilaspur News: नवीन शर्मा अध्यक्ष और सचिन शर्मा उपाध्यक्ष चुने गए

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Naveen Sharma was elected President and Sachin Sharma was elected Vice President
मार्केटिंग एंड सप्लाई कॉपरेटिव सोसायटी औहर की नई कार्यकारिणी। स्रोत: सोसायटी
विज्ञापन
मार्केटिंग एंड सप्लाई कॉपरेटिव सोसायटी औहर के चुनाव संपन्न
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल मार्केटिंग एंड सप्लाई कॉपरेटिव सोसायटी औहर का चुनाव सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान नवीन शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और सचिन शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।

सभा की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के लिए पांच सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इसके बाद नवगठित कमेटी ने अपना प्रधान और उपप्रधान चुना। अध्यक्ष बनने के बाद नवीन शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लंबे समय से घाटे में चल रही सोसायटी को उबारना है। उन्होंने साथ ही नए कारोबार शुरू करने की दिशा में काम करने की बात भी कही। इस अवसर पर विभाग की ओर से प्रशासकीय अधिकारी के रूप में इंस्पेक्टर शैलजा कुमारी और ऑब्जर्वर प्यारेलाल मौजूद रहे। उनकी देखरेख में पूरा चुनाव संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed